गरियाबंद

नव प्रवेशी छात्राओं का किया स्वागत
06-Jul-2022 4:52 PM
नव प्रवेशी छात्राओं का किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 6 जुलाई। 
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा में नव प्रवेशीत  छात्राओं का शाला  प्रवेश उत्सव मनाया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा अनीता साहू अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा
विशिष्ट अतिथि रिंकू सचदेव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरा अशोक दीक्षित पार्षद नगर पंचायत छुरा पंचराम टंडन पार्षद नगर पंचायत छुरा सलीम मेमन एल्डरमैन नगर पंचायत छुरा  डीसी भोई सेवानिवृत्त शिक्षक, मुख्य अतिथि के आसंदी से  चंद्राकर उद्बोधन स्वरूप कहां बच्चों को पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत करना चाहिए एवं उसे नियमित विद्यालय आकर पढ़ाई करना चाहिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ बेटा को भी पढ़ाना चाहिए, अध्यक्ष अनीता साहू ने कहां की विद्यार्थी अपने मेहनत से जीवन में आगे बढऩे की प्रेरणा दी, सेवा निवृत्त शिक्षक  डीसी भोई ने बच्चों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं भाषा के बारे में जानकारी दिया।

सलीम मेमन ने कहा की नव प्रवेश बच्चे अच्छी तरह पढ़ाई करें एवं जीवन में आगे बढ़े, प्राचार्य पी एन पैकरा ने विद्यालय की गतिविधियों एवं शैक्षणिक उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की साथ ही नव प्रवेश  छात्राओं को अतिथियों को मिष्ठान खिलाकर और गुलाल लगाकर स्वागत किया गया एवं पाठ्यपुस्तक का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में पालक गन भीम सिंह, राजकुमार सिन्हा सुखदेव, करीम खान,  धनेश सिन्हा, मनोज केसराम सिन्हा एवं विद्यालय के व्याख्याता गण कृष्ण कुमार साहू, चंद्रवती सिन्हा, भूपत कुमार कन्नौजे, सीमा सिंह, रेखा प्रधान, मधुबाला, वंदना देवांगन,  चंद्रप्रभा सेन, डोमेश्वर ध्रुव, युवराज कुमार,  मोहन ध्रुव,  नेहा जायसवाल, हुमेश्वरी ठाकुर, नागेंद्र देवांगन, एकता शर्मा, पूर्णिमा देवी ध्रुव, भूखंन ठाकुर उत्तम नेताम  नरोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता  भूपत कुमार कनोजे के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन के के साहू के द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट