गरियाबंद

गरियाबंद, 9 मार्च। जिला खनिज संस्थान न्यास (डी.एम.एफ) अंर्तगत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति द्वारा जिला चिकित्सालय गरियाबंद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक तथा रेडियो लॉजिस्टिक व डायलिसिस टेक्निशियन नियुक्ति हेतु 35 लाख रूपये अनुमोदित किया गया है।
इसी प्रकार जिला कार्यालय के एन.आई.सी हेतु यू.पी.एस व वी.सी सुविधा हेतु डी.एम.एफ के एडमिन फंड से 5 लाख 75 हजार रूपये का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला खनिज न्यास संस्थान प्रबंधकारिणी समिति के पदेन सदस्य सचिव जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव तथा समिति सदस्य सी.एम.एच.ओ डॉ एन.आर नवरत्न, जिला व्यापार उद्योग महाप्रबंधक एस.के.सिंह सहित कृषि, पंचायत, जिला योजना एवं सांख्यिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, पी.एच.ई, शिक्षा, उद्यानिकी, रोजगार, खनिज, क्रेडा, वन एवं समस्त जनपद सीईओ उपस्थित थे।