गरियाबंद

नगर आगमन पर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 6 मार्च। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी का आकाश दीक्षित के नेतृत्व में नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। सदस्यता अभियान को लेकर व जिला कार्यकारिणी की बैठक लेने पहुंचने पर नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदेश सचिव आकाश दीक्षित व अफजल खान के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने साथ स्वागत किया गया।
श्री कोको ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को तेजी से आगे ले जाने व युवाओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी में जोड़ें। जो युवा साथी संगठन के लिए कार्य करना चाहते हैं, उनको पार्टी पद देकर सम्मानित करेगी व जो पदाधिकारी काम नहीं करेंगे, उनको पद से मुक्त किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष समद खान,अशोक दीक्षित, समीम प्रवीण कल्ला खान,धनेस्वरी मरकाम ,सलीम खान,हरीश यादव,जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सरकार अवधेश प्रधान,अमित मिरी, पुष्पा ध्रुव अनीता साहू अमृत पटेल। लोकस्वर वर्मा, हितेश दीक्षित शैलेन्द्र दीक्षित ,सोनू चौबे शाशक चौबे युवराज सिन्हा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश इनायत अली हारून अली भारती अफजल खान राकेश ,राम,कमलेश,गोल्डन यादव,पुनीत ,रुद्र नेताम, कल्याण साहू,अनुराग, वंश,अल्ताफ,शेकर प्रमोद ,नागेश, भावेश,मोनू साहू प्रकाश साहू,भोज साहू,युराज तारक, टिकेश साहू, खेचन्द यादव,रवि तारक, राजकुमार साहू,अरविंद नेताम, अलंकार सिन्हा, देवप्रसाद बघेल,हसमान भारती, निगम साहू, यमित युवा तारक, अजेंद्र, चमन सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता शरीक हुए