गरियाबंद

विधायक सपत्निक महानदी आरती में शामिल हुए
28-Feb-2022 2:54 PM
विधायक सपत्निक महानदी आरती में शामिल हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 फरवरी।
राजिम माघी पुन्नी मेला का महानदी मैय्या की महाआरती स्थानीय विप्र समिति के संपूर्ण दायित्व संचालन में बड़ी भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हो रही है। रविवार को इस विराट एवं विहंगम महानदी आरती में विशिष्ट यजमान स्वरूप छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेष शुक्ल सपत्नीक शामिल होकर प्रदेश एवं क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

मंचीय संबोधन में उन्होंने स्थानीय ब्राम्हणों द्वारा की जा रही वैदिक मंत्रों के साथ संगीतबद्ध सस्वर आरती से भाव विभोर होकर सभी आचार्य-णों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। महानदी आरती के रचनाकार एवं आरती संचालक डॉ. संतोष शर्मा कुंभज ने बताया कि महानदी मैया की आरती में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे है एवं महाआरती की मौलिक एवं प्रत्यक्ष आरती  से सभी मंत्रमुग्ध होकर धन्यता का अनुभव कर रहे है। विदित हो कि पिछले वर्ष से ही महाआरती का पूर्ण संचालन दायित्व यहां के स्थानीय ब्राम्हणों को प्रदान की -ई है।
 


अन्य पोस्ट