गरियाबंद

भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर मांगा रोजगार
18-Jan-2022 2:22 PM
भाजयुमो ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर मांगा रोजगार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 18 जनवरी। 
सोमवार को  भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गरियाबंद  के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार से युवाओं के रोजगार के विषय में कांग्रेस भवन का घेराव कर छेर छेरा मांगा। जहां कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरू यादव, किसान नेता भानु सिन्हा ने छेर छेरा मांगने पहुँचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को धान का दान किया, वहीं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में जाकर कांग्रेस के पदाधिकारियों से छेरछेरा का धान लिया एवम प्रदेश कांग्रेस सरकार से युवाओं के रोजगार हेतु गुहार लगाई। युवा मोर्चा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के प्रति तंज कसते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से छलकपट किया है। रोजगार केवल झूठे भाषणों तक सीमित रह गया है। भूपेश सरकार ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही जो झूठा है, कार्यक्रम उपस्थित  युगल संदरिया, प्रतीक तिवारी, आनंद ठाकुर, राज डे,  विशाल साहू, मनीष यादव, अविनाश दीवान, अजय डोंगरे,  मोहन कुलदीप, मुकेश सिन्हा, शिव डोंगरे, सरिता कुर्रे मौजूद थे।

वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि मुख्यमंत्री बधेल ने स्वयं धोषणा किया, स्वयं अध्यक्ष हैं, बाहर हाल मोदी जी पूरे देश को दो करोड़ रोजगार देने की बात कही हैं, भाजयुमो लोग पहले मोदी जी से रोजगार की छेर छेरा मांग के आये।
 


अन्य पोस्ट