गरियाबंद

भाजपाइयों ने सारखी धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
22-Dec-2021 4:50 PM
भाजपाइयों ने सारखी धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 22 दिसंबर।
भाजपा खोरपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्र सारखी का औचक निरीक्षण किया गया। धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के दौरान सोसाइटी अंतर्गत किसानों ने खरीदी में आ रही दिक्कतों का भी चर्चा किया। किसानों ने सोसायटी द्वारा बारदाना की मांग को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। 25 प्रतिशत बारदाना देने को लेकर किसान और सोसाइटी के कर्मचारियों के बीच प्रतिदिन व्यावहारिक रूप से विरोधाभास प्रकट होता है।

भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने कहा जो भी किसान धान भेचते वक्त अपना बारदाना दिया है। धान के पैसों का भुगतान के साथ बारदाना के निर्धारित दामो का भुगतान भी किसानो को किया जाए।

नेहरू साहू ने कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया तमाम प्रशासनिक दिक्कतों के बावजूद भी सारखी धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी पूर्ण तटस्थ एवं सहयोगात्मक ढंग से किसानों के धान खरीदने में सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से रायपुर जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, महामंत्री नेहरूलाल साहू, रायपुर जिला ग्रामीण के संयोजक राघवेंद्र साहू, खेलूराम साहू, बिहारी साहू, बैसाखू राम साहू, नरोत्तम साहू आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट