गरियाबंद

गरियाबंद, 17 नवंबर। राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल पर लगाए जा रहे वैट के विरोध में भाजयुमो मण्डल के नेतृत्व में महिला मोर्चा के साथ तिरंगा चौक से दुर्गा मंदिर तक बाईक रैली निकाली गई। इस दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
बुधवार को भाजयुमो द्वारा निकाली गई बाईक रैली को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटके ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धरना प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, भाजपा मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा, भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष पुष्पक देवांगन, पार्षद विष्णु मरकाम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी, भाजयुमो मंडल महामंत्री राज डे, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सीमा जांगड़े, मनीष यादव भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष, रोमा दान, अविनाश दीवान, भोलाशंकर मिश्रा, अजय डोंगरे, जमुना गजभिए, महेन्द्र साहू, भीम दुबे, सुनीता झरिया, ट्विंकल डोंगरे, चंदन सहित अन्य भाजयुमो के कार्यकर्ता मौजूद रहे।