गरियाबंद
भजन-कीर्तन के साथ विदा हुए गणपति
21-Sep-2021 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छुरा, 21 सितंबर। अनंत चतुर्दशी पर ग्यारह दिन से विराजित गणेश का हवन पूजन कर विसर्जन किया गया। एक और डीजे की धुन में विसर्जन की टोलियां चल रही थी। दूसरी ओर भजन कीर्तन के साथ पारंपरिक रूप में गणेश का विसर्जन किया गया। गणेश विसर्जन में प्रमुख रूप से शिक्षक मानस परिवार की ओर से ओम प्रकाश यादव, विनोद कुमार देवांगन, ललित कुमार वर्मा, मनहरण पटेल, हीरालाल साहू, विमल पुरोहित, पुखराज ठाकुर, रामकुमार साहू कैलाश पटेल व उपाध्याय सपरिवार शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


