गरियाबंद

मेघनाथ साहू बने एल्डरमेन
16-Sep-2021 6:49 PM
मेघनाथ साहू बने एल्डरमेन

नवापारा-राजिम, 16 सितंबर। नगर के पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू को स्थानीय नगरपालिका परिषद का एल्डरमेन बनाया गया है। उनकी नियुक्ति क्षेत्रीय विधायक धनेन्द्र साहू की अनुशंसा पर नगरीय प्रशासन विभाग के उपसचिव एचआर दुबे ने की। 

ज्ञात हो कि नवनियुक्त एल्डरमेन मेघनाथ साहू पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता, समाजसेवी व कुशल राजनीतिज्ञ हंै। पूर्व पार्षद काल से लेकर मजदूर संघ के अध्यक्ष रहने के कार्यकाल में इन्होंने जनता के हित के लिए अनेकों कल्याणकारी कार्य किये। यही कारण है कि उन्हें एल्डरमेन बनाया गया। 

अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेघनाथ साहू ने क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उद्देश्य से भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। उसमें वे हर पल खऱा उतरने का प्रयास करूंगा।

 श्री साहू के एल्डरमेन बनने पर नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, उपाध्यक्ष चतुर जगत, जीत सिंह, सौरभ शर्मा, पालिका सभापति अजय कोचर, संध्या राव, अजय साहू, अनूप खरे, मंगराज सोनकर,  जुगा बाई गिलहरे,  लोकिन अर्जुन साहू, हेमंत साहनी,  रुमेश्वरी देवांगन, दीपाली सिंह राजपूत, स्वर्णजीत कौर, रामा यादव, शाहिद रज़ा, ब्लॉक उपाध्यक्ष निर्माण यादव, राकेश सोनकर, महामंत्री राजा चावला, कोषाध्यक्ष सुरेश जगवानी, रामरतन निषाद, अजय गांड़ा, विनोद कंडरा, मुश्ताक ढेबर, सौरभ सोनी, अभिजीत श्रीवास, अनुभव जैन, राजू सोनी, बल्लु देवांगन, मोहन कंसारी, कौशल नगारची, गुड्डू शर्मा, भोला साहू सहित सामाजिकजन एवं नगरवासियों ने बधाई दी है। 
 


अन्य पोस्ट