गरियाबंद

भाजयुमो नवापारा मंडल कार्यसमिति की बैठक
29-Aug-2021 6:54 PM
भाजयुमो नवापारा मंडल कार्यसमिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 अगस्त। 
प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू एवं जिला अध्यक्ष संचित तिवारी के आह्वान पर भाजयुमो नवापारा मंडल ने प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमे प्रथम सत्र में भाजपा पार्षद गण एवं नवनियुक्त संगठन पदधिकारियों का भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। 

द्वितीय सत्र में अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, जिला सह प्रभारी प्रहलाद रजक, जिला अध्यक्ष अभिनेष कश्यप ने युवाओं को मार्गदर्शन, युवा नीति पर चर्चा, विपक्ष में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। तीसरे सत्र आरंभ में जिला प्रभारी भाजयुमो दीपक बैस, जिलाध्यक्ष संचित तिवारी, जिला महामंत्री द्वय फनेन्द्र वर्मा, सुशील जलछत्री, जिला उपाध्यक्ष मुकुन्द मेश्राम की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें आगामी कार्यक्रम एवं संगठनात्मक विषय पर चर्चा हुआ। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने कहा कि संघर्ष, विश्वास, समन्वय, सामंजस्य, परस्पर संवाद के मूल मंत्र के साथ भाजयुमो को आगे बढऩा हैं। 

संगठनात्मक दृष्टि से भाजयुमो के बूथ स्तर तक विस्तार के साथ साथ धरना प्रदर्शन आंदोलन के साथ युवाओं की आवाज बन कर भाजयुमो को काम करना हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ही भाजयुमो की ताकत और इसी ताकत के बूते 2023 में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस को उखाड़ कर फेकना हैं और भाजपा की सरकार बनाने में हम सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी हैं। 

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक विजय गोयल, अजजा मोर्चा सदस्य दयालु गाड़ा, परदेशी राम साहू, पार्षदगण योगेंद्र कंसारी, बॉबी चावला, नवल साहू, उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, मनीष देवांगन, रेशम हुंदल, बुनकर प्रकोष्ठ संयोजक ईश्वर देवांगन, अजित चौधरी, मुश्ताक सुलड़ा, किशोर देवांगन, कन्या शक्ति संयोजिका कोनिका सिंह, कोषाध्यक्ष श्रेणिक जैन, पूर्व अध्यक्ष संजय साहू, कमल नारायण साहू, मंडल महामंत्री सिंटू सौरभ जैन, गुलशन साहू, राजिम मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत, उपाध्यक्ष राजू रजक, अप्पू सोनकर, हितेश मंडाई, मंत्री वीरेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष ऐश्वर्य गोयल, मीडिया प्रभारी ईश्वरी देवांगन, प्रितेश साहू, रामखिलावन साहू, प्रतीक शर्मा, कार्यालय प्रमुख दीपेश सेन, मनोज साहू, मुकेश निषाद, दीपक साहू हलेश सेन, घनश्याम साहू, सोनेसिली, रूपेंद्र चंद्राकर, चेतन साहू, मिथलेश साहू, धीरज साहू, कैलाश तिवारी, तोरण साहू, जिला सदस्य अनस रिजवी, कोमल साहू, राज साहू, राजा यादव, राजेश यादव, प्रेम साधवानी, उपस्थित थे। मंच संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने किया। 
कार्यक्रम समाप्ति घोषणा महामंत्री गुलशन साहू ने किया।
 


अन्य पोस्ट