दुर्ग

सदस्यता अभियान चलाने बनी रणनीति, छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना की वर्चुअल बैठक
15-Jun-2021 5:33 PM
सदस्यता अभियान चलाने बनी रणनीति, छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना की वर्चुअल बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 जून।
छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना द्वारा लॉक डाउन को देखते हुवे ऑनलाइन वर्चुअल बैठक रखा गया,  जिसमें दुर्ग जिले में छत्तीसगढिय़ा वाद को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अरूण गंधर्व ने जिले में सेनानियों को जोडऩे के लिए अभियान चलाने की बात कही, साथ ही दुर्ग शहर अध्यक्ष कपिस सूर्यवंशी ने कहा सबसे अहम वर्तमान परिवेश में फिजिकल बैठक न कर के ऑनलाइन बैठक के माध्यम से सदस्यों को क्रांति सेना से जोड़ा जाए जिसके लिए समय समय पर क्रांति सेना द्वारा किये गए कार्यो को लोगो के बीच में रखा जाए।

 जिला  उपाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर और राहुल वर्मा ने बताया कि क्रांति सेना के कार्यों से प्रभावित हो कर लोग क्रांति सेना से जुड़ रहे हंै । जिला मीडिया प्रभारी किशन ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना के प्रचार के लिए सभी गाँव के चौराहे पर क्रांति सेना के नाम से बैनर पोस्टर टांग कर साथ ही दीवारों पर क्रांति सेना के विचारों को लिखा कर लोगों को जागरूक करेंगे साथ ही दुर्ग  ग्रामीण के सचिव कामेश साहू ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण में सदस्यता अभियान जोर शोर से करेंगे। भिलाई नगर निगम चुनाव को  लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें कहा गया अगर राजनीतिक पार्टियों  द्वारा गैर छत्तीसगढिय़ो को टिकट दिया जायेगा तो छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना द्वारा नंजर अंदाज नहीं किया जायेगा और चुनाव मे उन्हे हारने का काम करेगी। बैठक में छत्तीसगढिय़ा क्रान्ति सेना के सेनानी उपस्थित थे चेतन चंदेल , दुर्गा ठाकुर, किशन ठाकुर, राहुल वर्मा राहुल साहू , रोहित सिन्हा ,योगेश साहू , कामेश साहू, शैलेन्द्र बांधे अजय डिडे , पंकज चतुर्वेदी, सुधीर चंदेल , भागवत नेताम , पामेश साहू ,ऋषि साहू ,सुभाष साहू , मधूकांत साहू , सोनू यादव , गोपी साहू , योगी चन्द्रकार , योगेश साहू, राजू साहू , सौरभ पाटिल , मुकेश यादव , प्रज्ञा साहू  नरेश साहू ,आदि सेनानी उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट