दुर्ग
दुर्ग, 9 जून। दुर्ग जिले में ब्लैक फंगस तेजी से पांव पसार रहा है। इसका संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में जिले के 52 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। दुर्ग जिले में ब्लैक फंगस से अब तक 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण घटने के साथ ही म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीज बढऩे लगे हैं। कोरोना से ठीक हुए मरीजों में यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पखवाड़े भर पहले दुर्ग जिले में ब्लैक फंगस के 24 मरीज चिन्हांकित किए गए थे। धीरे-धीरे यह आंकड़ा 71 तक जा पहुंचा। वर्तमान में ऐसे मरीजों की संख्या जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 52 बताई गई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए एक नई मुसीबत बनी हुई है।
सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्ग जिले में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 71 थी. इनमें से 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं 12 मरीजों के आंख का ऑपरेशन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 52 मरीज हैं, इनमें से एम्स में 28 व सेक्टर 9 भिलाई में 21 मरीज भर्ती हैं।