दुर्ग

नि:शुल्क पुस्तकें दुर्ग डिपो से देने की मांग
08-Jun-2021 5:22 PM
नि:शुल्क पुस्तकें दुर्ग डिपो से देने की मांग

दुर्ग, 8 जून। जिले के निजी विद्यालयों की समस्याओं को देखते हुए निजी विद्यालय संचालक संघ ने विधायक अरूण वोरा से संपर्क कर समस्याओं को रखा, जिसमें छग पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा दुर्ग जिले में पुस्तक वितरण डिपो बनाकर किया जाता था। कोरोना के कारण जिला शिक्षा विभाग द्वारा आदेशित किया जाता है कि दुर्ग जिले के अशासकीय स्कूल रायपुर से पुस्तकें प्राप्त करें। संघ ने पूर्व वर्ष में भी निवेदन किया था कि दुर्ग जिले में पुस्तकें मिलनी चाहिए. विधायक के अथक प्रयास से दुर्ग जिला में पुस्तकें उपलब्ध हुई है। उसी प्रकार इस वर्ष भी 16 जून से स्कूल प्रारंभ होने जा रहे हैं जो पुस्तकें दुर्ग में ही निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराई जाएं। संघ के मीडिया प्रभारी रासबिहारी बारी ने उपरोक्त सभी बिन्दुवार समस्याओं के निराकरण हेतु पत्र प्रेषित कर अवगत करा दिया है। कोरोना काल में गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी विद्यालयों को राहत प्रदान करें ताकि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का स्तर बढ़ सके।


अन्य पोस्ट