दुर्ग
नवनियुक्त महामंत्री ने की सरोज-माया से मुलाकात
06-Jun-2021 6:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 जून। नवनियुक्त महामंत्री सोनू राजपूत ने राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय एवं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
सरोज पांडेय एवं माया बेलचंदन ने उतई मंडल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगणों, सदस्यगणों को बधाई दी। साथ ही आने वाले दिनों में संगठन को और अधिक मजबूत करने एवं मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की बात महामंत्री सोनू राजपूत द्वारा कही गई।
इस मौके पर मंडल के महामंत्री सोनू राजपूत, नगर पंचायत उतई नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु, भाजयुमो के सक्रीय एवं उर्जावान कार्यकर्त्ता पूनमचंद सपहा उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे