दुर्ग
वोरा ने विभागीय कार्यों की जानकारी ली
05-Jun-2021 8:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 जून। छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने नया रायपुर स्थित वेयर हाउस कार्पोरेशन कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी राज्य के प्रथम फूड टेस्टिंग लैब की स्थापना कार्य को शीघ्र सम्पादित करने एवं अधिकारियों को बारिश पूर्व गोदामों के संधारण विशेषकर छतों की मरम्मत, खाद्यान्न की सुरक्षा हेतु व कीटनाशक दवाइयों के समुचित उपयोग करने निर्देश दिए। उन्होंने मरम्मत व संधारण कार्यों के संबंध में सूची व अनुमानित लागत का लेखा जोखा से संबंधित जानकारी ली। अरुण वोरा ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों व अन्य कर्मियों के वेतन भत्ता व अन्य मामलों पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं। इस दौरान उनके साथ एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी व कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी उपस्थित थे। चेयरमैन अरुण वोरा ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य करने निर्देशित किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे