दुर्ग

तीन दिनों के भीतर मिल गई अनुकंपा नियुक्ति
03-Jun-2021 5:41 PM
तीन दिनों के भीतर मिल गई अनुकंपा नियुक्ति

श्रम निरीक्षक की कोविड की वजह से हुई थी मृत्यु

दुर्ग, 3 जून। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री ने बीते दिनों केबिनेट की बैठक में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में 10 प्रतिशत की सीमा शिथिल कर दी थी। जिले में सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों पर तेजी से कार्यवाही की जाएगी। कार्यालय सहायक श्रमायुक्त दुर्ग में पदस्थ अशोक मिश्रा श्रम निरीक्षक का कोविड के कारण 10 मई को निधन हो गया। उनके आश्रित अंकुर मिश्रा द्वारा 31 मई को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने हेतु कार्यालय सहायक श्रमायुक्त में आवेदन प्रस्तुत किया. जिससे श्रमायुक्त कार्यालय अटल नगर नवा रायपुर में उसी तिथि को प्रस्तुत किया गया और 2 जून को तीन दिन के अंदर ही अंकुर मिश्रा को लिपिक के पद पर कार्यालय उपसंचालक औद्योगिक स्वास्थ्य में नियुक्ति प्रदान की गई है। तीन दिवस के भीतर आवेदन और नियुक्ति पीडि़त परिवार को नि:संदेह कुछ सहायता प्रदान करेगा। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ रायपुर का यह प्रयास प्रशंसनीय है। यह जानकारी आर.के. प्रधान सहायक श्रमायुक्त द्वारा दी गई।
 


अन्य पोस्ट