दुर्ग

शासकीय कार्य बाधित, मामला दर्ज
03-Jun-2021 4:57 PM
शासकीय कार्य बाधित, मामला दर्ज

दुर्ग, 3 जून। पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी के खिलाफ  पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पुरई स्थित पटवारी कार्यालय में 2 जून को दोपहर 2.30 बजे प्रार्थी पटवारी जयंत ठाकुर शासकीय कार्य कर रहा था। उसी दौरान कार्यालय में यशवंत राजपूत पहुंचा। वह जमीन संबंधी जानकारी लेने के बाद कहा कि मेरे पिता के पैतृक सम्पत्ति में से तुम हिस्सा नहीं दिलवा रहे हो, कहकर विवाद करने लगा था।
 


अन्य पोस्ट