दुर्ग

वाहन की ठोकर, बाइक चालक की मौत
02-Jun-2021 5:14 PM
वाहन की ठोकर, बाइक चालक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 जून।
उतई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम फेकारी बोहारडीह गौठान के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटर साइकिल चालक की मौरे पर ही मौत हो गई। 
पुलिस के मुताबिक जयपाल यादव (32) ग्राम सेलूद धान विक्रय केन्द्र में चौकीदारी का काम करता था। वह 4 वर्षों से चौकीदारी का कार्य कर रहा था। बीती रात लगभग 8 बजे वह अपनी मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 एलके 3447 से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था। ग्राम फेकारी बोहारडीह गौठान के पास मेन रोड पर कोई अज्ञात वाहन चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जयपाल की मोटर साइकिल को ठोकर मार दिया। इससे जयपाल को सिर व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई थी और अधिक खून बह गया। जयपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट