दुर्ग
अवैध कब्जे हटाए गए
01-Jun-2021 6:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जून। कातुलबोर्ड सडक़ किनारे अवैध रूप से तिरपाल बांधकर, ठेला, खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटाया गया।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी से कातुलबोर्ड क्षेत्रवासियों ने सडक़ किनारे अतिक्रमण कर ठेला, खोमचा लगाये जाने वाले अतिक्रमण अवैध कब्जा को हटाने की मांग की गई थी। इस संबंध में भवन अधिकारी द्वारा संबंधितों को स्वयं अतिक्रमण हटाने नोटिस दिया गया था, परन्तु अवैध कब्जाधारियों अमीर खान, कालू पाटकर, सुनीता हरपाल एवं अन्य ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया था। आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे