दुर्ग

नंदिनी खदान अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने ज्ञापन
22-May-2021 8:00 PM
नंदिनी खदान अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नंदिनी अहिवारा, 22 मई।
खदान मजदूर संघ नंदिनी खदान के अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्रा ने भिलाई इस्पात संयंत्र सेक्टर 09 निदेशक प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि नंदिनी खदान अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं एवं सुधार कार्य करने हेतु ज्ञापन दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से नंदिनी अस्पताल में कुल 3 डॉक्टर है जिसमें एक महिला दो पुरुष हैं। महिलाओं को देखने के लिए महिला डॉक्टर प्रतिदिन अस्पताल में उपस्थित रहे, जिससे महिलाएं अपनी कई निजी परेशानी निडर होकर बता सके जो वर्तमान में नहीं हो रहा है। अन्य दो डॉक्टर को 12-12 घंटे के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाए, जिससे दिन और रात 24 घंटे अस्पताल में डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित हो जो वर्तमान में नहीं हो रहा है। 

नंदिनी अस्पताल के इंचार्ज को हैडक्वाटर नंदिनी में ही रहने के लिए निर्देशित करें। अस्पताल में  06 बिस्तर वाला कोविड सेंटर जल्द बनाया जाए और उसके लिए अलग से नया स्टाफ व जरूरी उपकरण मुहैया कराई जाए। अस्पताल में लैब जांच की सुविधा विगत वर्षों से बंद है। जिसको पुन: आरंभ किया जाए। अस्पताल का नवीनीकरण किया जाए,  कोरोना लॉकडाउन में नंदिनी के कर्मचारी सबसे ज्यादा परेशान भिलाई सेक्टर 09 अस्पताल जाने पर होते हैं, जहां रोगी के साथ सहकर्मी को रुकने खाना खाने की भी व्यवस्था नहीं होती।  
उमेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना कल महामारी में नंदनी अस्पताल में ना ही कोरोना सेंटर है और ना ही वैक्सीनेशन की सुविधा कर्मचारी अपने आप को छला महसूस कर रहे हैं।

 


अन्य पोस्ट