दुर्ग
अधिकारी-कर्मचारियों की पहल, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे
14-May-2021 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मई। परियोजना कार्यालय प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के कार्यपालन अभियंता पटेल एवं उनके कार्यालय के अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा कोविड मरीजों के लिए कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोविड महामारी के विपदा के वक्त में कोविड पीडि़तों के लिए इस तरह की सहायता करना बेहद प्रशंसनीय है। आप लोगों के सहयोग से कोविड संक्रमण के रोकथाम में बड़ी मदद मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे