दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 मई। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने भाजपा नेत्री एवं सदस्य जिला पंचायत दुर्ग हर्षा चंद्राकर एवं अध्यक्ष भाजपा उत्तर मंडल पाटन लोकमनी चंद्राकर को फोन कर हाल-चाल जाना।
डॉ.रमन सिंह ने फोन पर चर्चा के दौरान पाटन के भाजपा कार्यकर्ताओं व यहां की आम जनता की स्थिति के संबंध में चिंता जाहिर किए है। उन्होंने सभी कोरोना पीडि़तों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है, एवं मृतक के परिवार वालों प्रति सदभावना प्रकट किए, पाटन क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। लॉकडाउन के दौरान गरीबों को अनाज कैसे पहुंचे, इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर सेवा ही संगठन 1 के समय जिस प्रकार से सेवा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था। ठीक वैसे ही सेवा ही संगठन 2 के माध्यम से अनाज पहुंचाने के लिए निर्देशित किए है।
चर्चा के दौरान नेता द्वय ने पूर्व मुख्यमंत्री से मांग भी की कि 18+को टीकाकरण जल्द से जल्द लगे, इसके लिए केंद्र सरकार को अवगत कराकर अधिक से अधिक टीका छत्तीसगढ़ को उपलब्ध कराए। नेता द्वय ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पाटन क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के लिए चिंता करने के लिए उन्हें पाटन की जनता एव कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद दिए है।