दुर्ग

यादव परिवार के 14 सदस्यों ने दृढ़ इच्छाशक्ति से जीती कोरोना के खिलाफ जंग
04-May-2021 5:46 PM
यादव परिवार के 14 सदस्यों ने दृढ़ इच्छाशक्ति से जीती कोरोना के खिलाफ जंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 4 अपै्रल।
सकारात्मक सोच और जीने की दृढ़ इच्छा शक्ति ने 3 माह की गर्भवती महिला सहित 2 वर्ष से लेकर 12 वर्ष के 6 बच्चों सहित 14 पारिवारिक सदस्यों ने कोरोना पर विजयी प्राप्त की है। जिनमें से 12 सदस्य  होम आइसोलेशन में रह कर ठीक हुए और दो सदस्य परिवार के मुखिया  किशुन लाल यादव व उनके द्वितीय पुत्र कमलेश यादव कोरोना  अस्पताल में उपचार दौरान स्वस्थ होकर  सकुशल घर लौटे। 

यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव का यह संयुक्त परिवार वार्ड 23 दीपक नगर दुर्ग का निवासी हैं, जिनमें से 17 में से 14 सदस्य 5 व 6 अप्रैल को कोरोना टेस्ट के दौरान पाजिटिव निकलने। राजेश यादव ने बताया कि पिता किशुन लाल यादव 63 वर्ष, माता राधा देवी यादव हार्ट पेसेंट 60 वर्ष, छोटा भाई कमलेश यादव 38 वर्ष को बुखार के साथ खांसी आने पर 5 अप्रैल को जिला चिकित्सालय दुर्ग में टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए। 

तीनों को होम आइसोलेशन मे रखा गया, क्योंकि हम सभी संयुक्त परिवार में रहते हैं। इसलिए हम सभी अन्य सदस्य 6 अप्रैल को मोहन लाल बाकलीवाल जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय धमधा नाका दुर्ग में टेस्ट करवाएं। जिसमें मेरी पत्नी करूणा यादव 34 वर्ष, बड़ा पुत्र भूतिवर्धन यादव 12 वर्ष ,छोटा पुत्र राघवेंद्र सिंह यादव 6 वर्ष, अनुज ब्रजेश यादव 36 वर्ष, बहू निर्मला यादव 32 वर्ष, पुत्र कृयात यादव 4 वर्ष व पुत्री यज्ञ यादव 2 वर्ष, बड़ी बहू सरस्वती यादव 30 वर्ष, भतीजी हिमांशी यादव 10 वर्ष, छोटी बहू मंजूषा यादव 24 वर्ष, ज्येष्ठ पुत्र तनिष्क यादव 4 वर्ष सहित 12 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले। सभी को दूरी बनाते हुए अपने- अपने रूम मे होम आइसोलेशन रहने का सुझाव डॉक्टर द्वारा दिया गया। समय-समय पर दुर्ग जिला होम आइसोलेशन सेंटर से काल कर सभी पारिवारिक सदस्यों का ऑक्सीमीटर से आक्सीजन, पल्स व थर्मामीटर से  सभी पॉजिटिव पारिवारिक सदस्यों की मॉनिटरिंग होती रही और दवाई के साथ सलाह भी दिए गए। 

इस दरम्यान मेरे पिताजी किशुन लाल यादव 63 वर्ष व छोटे भाई  कमलेश यादव 38 वर्ष का आक्सीजन लेबल कम होने पर उन्हें कोरोना अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वे  स्वस्थ होकर सकुशल निवास लौट आए हैं। अभी वर्तमान में सभी 14 पॉजिटिव सदस्य स्वस्थ हैं।
 


अन्य पोस्ट