दुर्ग
युवाओं को वैक्सीन लगवाने की अपील
30-Apr-2021 6:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नंदिनी अहिवारा, 30 अप्रैल। सौरभ सिंह जागृत राष्ट्रीय सदस्य (अजा मोर्चा) भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी (अजा मोर्चा) भाजपा ने अहिवारा विधानसभा के साथ-साथ छ.ग. प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को 01 मई से लगने वाले वैक्सीन को गंभीरता से लेते हुए वैक्सीन लगवाने की अपील की। श्री जागृत ने कहा कि वैक्सीन अवश्य लगवाइए, परिवार के उन लोगों भी लगवाइए, जो उम्र की सीमा में आते हंै। एक मई से केंद्र सरकार के निर्देश अनुसार 18 से 44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए बुधवार से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई है। सौरभ ने सभी जनमानस से अपील की है कि घर से न निकले, मास्क सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियम का पालन करें, हाथ बार-बार धोएं, घबरायें नहीं, सतर्क रहें, खुश रहें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे