दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 28 अप्रैल। स्वच्छता के प्रति बड़ी जागरूकता, कम होगी बीमारी कोरोना महामारी से लडऩे में दुनिया में की महा शक्तियां लाचार हो चुकी है। ऐसी विकट स्थिति में भारत दुनिया के सामने अपनी सार्थक सोच को लॉकडाउन के रूप में रखते हुए पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। साथ ही भविष्य की मजबूत नींव भी रख दी है तभी तो वर्तमान समय में वैश्विक महामारी के इस संकट की घड़ी में भारत और देशों की अपेक्षा मजबूती के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।
धमधा नगर पंचायत द्वारा घर-घर जाकर स्वच्छता अभियान के चलते घर में निकलने वाले कचरे को संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है स्वच्छता कर्मियों का कहना है कि वर्तमान समय में स्वच्छता हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। यह समय भारतवर्ष के लिए बदलाव का समय है, बदलाव के इस दौर में यदि हम स्वच्छता के क्षेत्र में पीछे रह गए, तो आर्थिक उन्नति का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
पर्यावरण को प्रदूषण होने से बचाया जा सके। साफ-सफाई केवल सफाई कर्मचारियों की ही जिम्मेदारी नहीं है यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। शहर और गांव को साफ और सुरक्षित रखें हमें यह नजरिया बदलना होगा। पुरानी आदतों को बदलने में समय लगेगा लेकिन इतना मुश्किल काम भी नहीं है स्वच्छ भारत के रूप में सर्वश्रेष्ठ नगर पंचायत धमधा भी जुड़ सके हैं।