दुर्ग

एक ही स्थान पर पसरा लगाकर दुकान लगाने वाले 7 पर जुर्माना
28-Apr-2021 6:38 PM
एक ही स्थान पर पसरा लगाकर दुकान लगाने वाले 7 पर जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 अपै्रल। 
एक ही स्थान पर पसरा लगाकर दुकान लगाने वाले 7 पर जिला प्रशासन व निगम ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। 
जिला कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे द्वारा दुर्ग जिले में लॉकडाउन 4 की घोषणा करने के बाद निगम आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम विनय पोयाम, एवं तहसीलदार पार्वती पटेल ने शहर में अपनी सक्रियता बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कल महाराजा चौक, चण्डी चौक, नया गंजमण्डी, दादा-दादी, नाना-नानी पार्क, ग्रीन चौक, स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों की निगरानी किए। स्टेशन रोड में बिना मास्क मॉर्निंगवाक करने वाले व्यक्ति कुत्ता घुमा रहा था। जिस पर 500 रु. का जुर्माना किया गया।

आयुक्त मंडावी, एवं जिला प्रशासन का पूरा अमला, पुलिस बल के साथ शहर के ग्रीन चौक, पोलसाय चौक, मान होटल, शिक्षक नगर, चण्डी चौक, महाराजा चौक, गंजपारा में एक ही स्थान पर पसरा लगाकर सब्जी बेचने वाले 7 लोगों पर कार्यवाही कर उन पर 3400 रुपये जुर्माना किया गया। तथा वहां से तत्काल सब्जी का पसरा हटवाया गया। 
 


अन्य पोस्ट