दुर्ग
आक्सीजन बेड की जिले में कमी नहीं, चंदूलाल चंद्राकर कोरोना अस्पताल में अभी 50 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध
16-Apr-2021 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
25 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू भी बनाया जा रहा
दुर्ग, 16 अप्रैल। जिले में कोविड पाजिटिव एवं कोविड संदिग्ध मरीजों के लिए आक्सीजन बेड की कमी नहीं है। अभी चंदूलाल चंद्राकर कोविड हास्पिटल में 50 आक्सीजन बेड उपलब्ध है। यहाँ 25 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू भी बनाया जा रहा है। आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने चंदूलाल कोविड केयर हास्पिटल का निरीक्षण किया और यहाँ पर व्यवस्था की मानिटरिंग की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधकों से मरीजों के परिजनों की काउंसिलिंग की व्यवस्था भी बेहतर रखने के निर्देश दिये ताकि उन्हें समय-समय पर अपडेट्स मिलते रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे