दुर्ग
दुर्ग जिला अब 19 तक लॉकडाउन, 5 दिन की अवधि बढ़ाई गई
13-Apr-2021 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 अप्रैल। दुर्ग जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इस लॉक डाउन के नतीजे प्रभावी रहे हैं और इससे कोरोना संक्रमण में कमी देखी गई है। इस के परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लॉक डाउन को 19 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सभी से आग्रह है कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन में पूरा सहयोग करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे