दुर्ग

वैक्सीनेशन कराने महापौर घर-घर पहुंचे
03-Apr-2021 4:33 PM
 वैक्सीनेशन कराने महापौर  घर-घर पहुंचे

दुर्ग, 3 अप्रैल। शहर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए शुक्रवार को महापौर धीरज बाकलीवाल सुबह से ही वार्ड क्रमांक 47 रायपुर नाका क्षेत्र में पहुंचकर निवासियों के घर-घर जाकर उन्हें टोकन दिए और उनसे अपील कर कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है आप अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ टीकाकरण केंद्र में जाएं और  टीका अवश्य लगाएं। 

महापौर के साथ उस क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन मौजूद थे, जिन्होंने महापौर के साथ हितग्राहियों को कूपन वितरण किए। उन्होंने हितग्राहियों को कूपन देकर बताया कि  कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आधार कार्ड लेकर जाएं। आधार कार्ड से वेरिफिकेशन करने के बाद टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पद्मनाभपुर स्थित विवेकानंद सभा भवन में टीका लगाने की व्यवस्था की गई है।
 


अन्य पोस्ट