दुर्ग

कोरोना संक्रमण से अस्पताल में बेड फुल, मरच्युरी में फ्रीजर, नीचे रखने पड़ रहे शव
02-Apr-2021 5:06 PM
कोरोना संक्रमण से अस्पताल में बेड फुल, मरच्युरी में फ्रीजर, नीचे रखने पड़ रहे शव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 अप्रैल।
जिला में कोरोना वायरस संक्रमण के रौद्र रूप धारण करने से हालात दिन ब दिन बिगडऩे लगे हैं। कोविड से लगातार मौत का आंकड़ा बढऩे से प्रशासन द्वारा की गई सारी व्यवस्थाएँ भी अब कम पडऩे लगी हैं। लगातार बढ़ते संक्रमित मरीजों से जहां बेड की किल्लत हो रही है। वहीं हास्पिटल्स में भी भारी अफरा-तफरी है। यहां तक कि शवगृह में अब शव रखने फ्रीजर भी कम पड़ रहे हैं। दुर्ग के पोस्टमार्टम सेंटर में फ्रीजर खाली न होने से शव बाहर ही रखने पड़ रहे हैं। 

जिला अस्पताल दुर्ग और कोविड केयर सेंटर, कचांदुर से जिला अस्पताल के चीरघर में जल्दी-जल्दी शव पहुंचने लगे हैं जिससे उनको रखने में दिक्कत हो रही है। वाहन से शव को भेजने के साथ-साथ नोडल अधिकारियों को यह भी ध्यान देना है कि जहां अंतिम संस्कार किया जाना है, वहां व्यवस्था हो गई हो। एक-एक कर शव पहुंचने लगे और देखते ही देखते फ्रिजर में जगह ही नहीं रह गई। शव को जमीन पर रखे जाने से लगातार परिजन भडक़ रहे। जिम्मेदार उन्हें समझा रहे हैं कि फ्रीजर में क्षमता के मुताबिक शव पहुंचने से अन्य शवों को नीचे रखना उनकी मजबूरी है। जैसे ही फ्रिजर खाली होता है एक एक कर शव वो शिफ्ट कर रहे हैं। चीरघर की व्यवस्था में लगे स्टाफ ने बताया कि कितना जगह शेष है पूछे बिना ही नोडल अधिकारी और शव भेजते जा रहे थे जिससे यहां हालात बिगडऩे लगे। निजी अस्पतालों से शव को सीधे मुक्तिधाम के लिए रवाना किया जाता है। वहां से इस तरह की शिकायत कम ही मिलती है।

चीरघर में गुरुवार की दोपहर में तीन सामान्य और 14 कोरोना संक्रमितों का शव पहुंचा। जिसमें से सामान्य शव को पीएम के बाद चिकित्सकों ने परिवार को सौंप दिया। वे शव लेकर रवाना हो गए। अब संक्रमित शवों को रखने जगह कम पड़ गई। फ्रिजर में आठ शव रख दिए, इसके बाद चार शव को स्टेचर में रखे। इसके बाद जगह नहीं बची और दो बाद में आने वाले शव को नीचे रखना पड़ा। इस बात को लेकर परिवार के सदस्य नाराज हो रहे थे, तब उन्हें मजबूरी बताई गई। 

गौरतलब हो कि जिला प्रशासन ने अलग-अलग स्थान के लिए नोडल अधिकारी तय कर दिए हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी बता रहे हैं कि मॉनिटरिंग अगर सही से हो तो केवल जिला अस्पताल से शव को चीरघर तक नहीं, वहां से मुक्तिधाम तक लेकर जाने भी व्यवस्था वहां के अधिकारी करवा सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट