दुर्ग

सिविक सेंटर चौपाटी सहित और बाजार भी होंगे बंद
02-Apr-2021 4:33 PM
सिविक सेंटर चौपाटी सहित और बाजार  भी होंगे बंद

भिलाई नगर, 2 अप्रैल। भिलाई निगम क्षेत्र के ऐसे बाजार एवं मार्केट जहां नागरिकों के द्वारा बहुतायत मात्रा में खरीददारी की जाती है, और भीड़ नियंत्रित नहीं हो रही है तथा शासन, प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है, ऐसे बाजारों को निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है।

बीएसपी क्षेत्र के सिविक सेंटर की चौपाटी, सेक्टर 4 बोरिया सप्ताहिक बाजार जो कि प्रत्येक बुधवार को लगता है, सेक्टर 7 का सप्ताहिक बाजार जो प्रत्येक गुरुवार को लगता है एवं सेक्टर 6 सतनाम भवन एवं मस्जिद के सामने मार्केट जो प्रतिदिन लगता है इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा। इसका आदेश भी जारी हो चुका है। उल्लेखनीय है बीएसपी प्रबंधन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सेक्टर क्षेत्र के कुछ बाजार एवं मार्केट को बंद करने की मांग की थी। जिसके बाद इसे भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
 


अन्य पोस्ट