दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 मार्च। आयुक्त हरेश मंडावी ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर वार्डों में कोरोना संक्रमित क्षेत्रों की जानकारी लेकर उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट करने निर्देश दिए। कोरोना टीकाकरण केन्द्र में 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण केन्द्र तक पहुंचाने घरों-घर जाकर संपर्क करने निर्देश दिए।
आयुक्त ने बैठक लेकर सभी इंजीनियरों को निर्देशित कर कहा कि जहां-जहां टीकाकरण का केन्द्र स्थापित हो रहा है। वहां टेबल और कुर्सी की व्यवस्था, पीने का पानी आदि व्यवस्था करें। उपरोक्त केन्द्रों में 45 से 59 उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जाना है। टीकाकरण टीम की बैठने, टीका के लिए आने वाले व्यक्ति का बैठने की सुविधा बनाएंगे।
आयुक्त ने एनयूएलएम और सुपरवाईजरों, आंगनबाड़ी कार्यकताओं को निर्देशित कर कहा सभी प्रत्येक वार्ड के घर-घर जाकर सर्वे करेगें और 45 से 59 वर्ष के लोगों की पहचान कर उन्हें टीका लगाने प्रेरित कर केन्द्र तक भिजवायेंगें। सभी अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन 50 व्यक्तियों का टीका का लक्ष्य रखें।
आधार कार्ड के अनुसार टोकन
आयुक्त ने कहा कि आधार कार्ड के अनुसार उन्हें टोकन देकर पंजीयन करें और उन्हें टीका लगवाएं। प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से टीकाकरण प्रारंभ होगा। उन्होनें कहा किसी भी प्रकार की समस्या व परेशानी होने पर उन्हें सीधा सूचित करें। उन्होंने इस कार्य में आप उस क्षेत्र के वार्ड पार्षदों से अवश्य संपर्क कर उनसे सहयोग लेवें।
बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, राजेश पाण्डेय, सहा. अभियंता जितेन्द्र समैया, उपअभियंतागण, एमयूएलएम के सीओस, स्वास्थ्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।