दुर्ग
कोरोना गाइडलाईन का पालन करने निर्देश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 मार्च। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के मार्गदर्शन में आयुक्त हरेश मंडावी शहर में स्थापित पांच जिमों में पहुंचें । जिम के अंदर एक्सरसाइज करने वाले 8 से 10 लोग बिना मास्क झुण्ड बनाकर गपशप करते पाये गये। तीन जिम के संचालाकों पर कोरोना गाइडलाईन का उलंघन पाये जाने के कारण 2000 से 5000 रु. जुर्माना लगाया गया। उन्होंने जिम संचालकों और टे्रनरों को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा गाइड लाईन का उल्लंघन करते पाए जाने पर जिम सील कर दी जाएगी ।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किये जा रहे कार्य और आम जनता को गाईड लाईन का पालन कराने निगम आयुक्त हरेश मंडावी कल प्रात: 8 बजे से पूरे 4 घंटा घूमे। इस दौरान उन्होनें गुरुद्वारा रोड में निरंकारी भवन के शांति फिटनेस जिमए बोरसी रोड में बाडी जिमए धमधा नाका के पास ऑक्सीजेन जिमए पारख पैलेस पॉवर जिम का निरीक्षण किये। धमधा रोड स्थित पॉवर जिम, निरंकारी भवन के पास शांति फिटनेस और बोरसी ऑक्सीजेन जिम में एक्सारसाइज करने के बाद एकत्र लोगों के लिए संचालकों पर कार्रवाई कर 2000 से 5000 रु. जुर्माना लगाये। शेष जिम संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई। दोबारा कोरोना गाईडलाईन का पालन करते नहीं पाये जाने पर जिम को सील कर दिया जाएगा।
ऋषभ ग्रीन सीटी का ई-ब्लॉक कंटेनमेंट जोन
भ्रमण के दौरान आयुक्त श्री मंडावी पुलगांव वार्ड में स्थित ऋषभ ग्रीन सीटी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। ऋषभ ग्रीन सीटी के ई-ब्लॉक में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आसपास के ब्लाक ए और बी का सर्वे करने के निर्देश दिये गये।
आयुक्त के निर्देशानुसार ऋषभ ग्रीन सीटी के ई-ब्लाक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया। उन्होनें विभागीय अधिकारियों को यहां कोरोना जांच करने निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान पोटिया चौक में दुकानदारों द्वारा मास्क नहीं लगाने पर 100 से 200 रुपये जुर्माना किया गया।