दुर्ग

निर्धारित समय तक पेयजल सप्लाई दुरुस्त करें, अमृत मिशन टीम को लगायी फटकार
26-Mar-2021 5:51 PM
निर्धारित समय तक पेयजल सप्लाई दुरुस्त करें, अमृत मिशन टीम को लगायी फटकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मार्च।
विगत दिनों से शहर में नियमित रूप से हो रही पानी सप्लाई को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल ने अमृत मिशन की टीम और निगम अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिये। महापौर श्री बाकलीवाल एवं आयुक्त हरेश मंडावी ने अमृत मिशन टीम पर नाराजगी व्यक्त करते हुये मिशन के कार्यों की समय निर्धारित की । 

शहर में कुछ दिनों से अनेक वार्डों में अनियमित समय व कम पानी अथवा पानी बिलकुल भी नहीं मिलने की शिकायत मिलने के बाद महापौर एवं आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों एवं अमृत मिशन टीम को तलब कर संयुक्त बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में नाराजगी व्यक्त करते हुये अमृत मिशन की टीम को निर्देशित कर कहा कि गर्मी का समय आ गया है अब किसी भी प्रकार की पेयजल में बाधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुये कार्य को समय सीमा में पूरा करें । नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए अमृत मिशन टीम और विभागीय अधिकारी जिम्मेदार होगा। लापरवाही और देरी के लिए उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित किया जाएगा।
 महापौर, आयुक्त ने अमृत मिशन टीम को सख्त हिदायत देेते हुये कहा कि अनियमित व्यवस्था को दो दिनों के अंदर ठीक कर पेयजल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये ।

महापौर एवं आयुक्त ने अमृत मिशन टीम को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी प्रकार की पेयजल में बाधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जितनी जल्दी हो पुरानी पाइप लाईन को बंद करे उसे सूची बद्ध करें और क्रमबद्ध तरीके से पुराने कनेक्शन को बंद करें। महापौर एवं आयुक्त ने आम जनता से अपील कर कहा कि यदि कोई भी उपभोक्ता को अमृत मिशन योजना का नल कनेक्शन नि:शुल्क प्रदान की जाएगी । तथा उसमें लगने वाली राशि टैक्स के साथ निगम में जमा कराया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट