दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 मार्च। ध्रुव गोंड सामूहिक विवाह एवं सामाजिक मिलन उद्घाटन समारोह परिक्षेत्र बोरी नगपुरा में रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज की ओर से अतिथियों का श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथि लता ठाकुर ने कहा कि इस तरह सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजनों से समय और पैसा दोनों की बचत होती है, जो एक बड़ा सामाजिक कार्य है। समय की मांग के अनुरूप हमें आदर्श विवाह को अपनाकर आर्थिक क्षति से बचाना होगा तथा समाज के रचनात्मक कार्यों को महत्व देना होगा। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग के अनुरूप आदर्श विवाह को समाज में प्रोत्साहित किया जा रहा है जो प्रशंसनीय है। इससे समाज में एक आदर्श स्थापित कर आने वाली पीढ़ी को भी एक सीख दी जा सकती है। छोटे-छोटे मतभेदों को भुलाकर सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही उषा मंडावी व समाज की अध्यक्ष चंद्रकला तारम ने भी संबोधित किया।