दुर्ग
दुर्ग, 22 मार्च। कल भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं ने बठेनाकांड के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेश सरकार के राज में अपराध चरम पर है। वास्तविकता जनता के सामने आने चाहिए।
ज्ञात हो कि दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के बठेना ग्राम में अनुसूचित जाति के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदेहास्पद मृत्यु के प्रति छत्तीसगढ़ सरकार के उदासीन रवैया को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रविवार को सुबह 11 से 1 के बीच दुर्ग शहर के महात्मा गांधी की मूर्ति के समीप झाड़ू राम देवांगन स्कूल के बाजू में धरना आयोजित किया गया था। जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिला के पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,मंडल के सदस्य,कार्यकर्ता, कार्यकर्ता, पार्षद, छाया पार्षद मंडल स्तर के एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्त उपस्थित थे।
धरना को प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री उषा टावरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्रकार, जिला अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर, महामंत्री ललित चंद्रकार,नटवर ताम्रकार, जितेंद्र साहू,जिला मीडिया प्रभारी केएस चौहान, अजय तिवारी, रत्नेश चंद्रकार, संतोष कोसरे ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, लुकेश बघेल,शेखर चंद्रकार,विनायक ताम्रकार,विनायक, गायत्री साहू बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।