दुर्ग
व्यापारियों का एमएसएमई का दर्जा बहाल करने की मांग
18-Mar-2021 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 मार्च। कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छतीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय चौबे ने सूक्ष्म खुदरा और थोक व्यापारियों का लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) का दर्जा पुन: बहाल करने की मांग की है। कैट का कहना है कि ये व्यापारी सेवा उद्योग का हिस्सा है। व्यापारियों से एमएसएमई का दर्जा 2017 में वापस ले लिया गया था।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जून 2017 में सूक्ष्म खुदरा और थोक व्यापारियों को एमएसएमई की श्रेणी से हटा दिया था। इससे व्यापारियों को ऊंची दर या अनौपचारिक वित्तीय श्रोतों से कर्ज लेने के लिए बाध्य होना पड़ता है। बैंकिग सूत्रों ने कहा की व्यापारियों को दिए करीब तीन लाख करोड़ रुपये के ऋण का एमएसएमई कर्ज का दर्जा मार्च के अंत तक समाप्त हो सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे