दुर्ग

चोरी के 3 आरोपी जेल दाखिल, डेढ़ लाख का सामान जब्त
18-Mar-2021 4:02 PM
चोरी के 3 आरोपी जेल दाखिल, डेढ़ लाख का सामान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 मार्च।
चोरी की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को पद्मनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया है। वहीं चोरी की स्कूटी को भी जब्त किया है। पुलिस ने कुल 1,46,000 रुपए की संपत्ति जब्त की है। 

पद्मनाभपुर चौकी में मारपीट कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी नईम खान (28 वर्ष) निवासी केलाबाड़ी, गीतेश सोनवानी (25 वर्ष) निवासी कसारीडीह देवारपारा तथा आशीष गंधर्व (18 वर्ष) निवासी बोरसी भाटा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक इलेक्ट्रिक इंडक्शन, 1 जोड़ी चांदी की पायल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक सोने का   मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का ईयररिंग, दो सोने की अंगूठी एवं चोरी की स्कूटी को जब्त किया है।
 


अन्य पोस्ट