दुर्ग

मचांदुर में सीएम का पुतला दहन
17-Mar-2021 8:47 PM
मचांदुर में सीएम का पुतला दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 मार्च।
पाटन विधानसभा के बठेना गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के प्रति छत्तीसगढ़ सरकार के उदासीन रवैया को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश भर में मण्डल स्तर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
इसी तारतम्य में आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उतई मंडल के ग्राम पंचायत मचांदुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकार, जिला उपाध्यक्ष डॉ अनिल साहू, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भाजयुमों अध्यक्ष सोनू राजपूत, भाजयुमों उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु, गजेंद्र कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम चन्द्राकर, पार्षदभीम सेन सिंहा, अमित चंद्राकार, सत्यवत देवांगन, सुखीत यादव, छबिलाल साहू, फलेंद्र सिंह राजपूत, नवाब खान जसलोक साहू गीतुराज सज्जाद खान, हरीश साहू, सनत साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, चंदू देवांगन, राकेश देवांगन, आदि भाजपा के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट