दुर्ग
निगम कमिश्नर मंडावी ने लगवाया कोरोना का दूसरा टीका
16-Mar-2021 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 16 मार्च। नगर निगम कमिश्नर हरेश मंडावी ने सोमवार को जिला हॉस्पिटल पहुंचकर कोरोना का दूसरा टीका लगवाए। उन्होंने कोरोना टीका लगवाने के बाद अपील कर कहा कि कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित है। यह दूसरा डोज का टीका मैंने आज लगवाया है और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को यह टीका लगवाना चाहिए। दुर्ग नगर निगम के बचे हुए अधिकारी एवं कर्मचारी उनकी बारी आने पर कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। कोरोना टीका लगने के बाद कमिश्नर श्री मंडावी को आधे घण्टे ऑब्जर्वेशन में रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे