दुर्ग
विवाद के बाद चाकू से गोदा, जान बचाने दौड़ता रहा, मौत, एक संदिग्ध हिरासत में
16-Mar-2021 12:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 मार्च। बीती रात दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में विवाद के बाद युवकों ने एक युवक को चाकू से गोद डाला। इस प्राणघातक हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के द्वारा एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। हालांकि युवक के द्वारा करीब 200- 300 मीटर दौड़ कर जान बचाने का प्रयास किया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि हरना बांधा क्षेत्र में कल रात को करीब 10.30 बजे के लगभग तत्कालीन विवाद के बाद चार युवकों ने मृतक कमलेश सारथी 22 वर्ष को दौड़ा-दौड़ा कर चाकुओं से गोद दिया, जिसके कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीएसपी विवेक शुक्ला तत्काल घटनास्थल पहुंचे रात में ही कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे