दुर्ग

लोकार्पण-भूमिपूजन समारोह
15-Mar-2021 5:35 PM
लोकार्पण-भूमिपूजन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 15 मार्च।
नगर में सर्व समाज मांगलिक भवन नगर पंचायत धमधा का भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा गया था और साथ हि  संस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया था बाईक रैली निकाली गई। केबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने सर्व समाज मांगलिक भवन उद्धघाटन के साथ करीब एक करोड़ बीस लाख के विभिन्न विकास व निर्माण कार्यों की घोषणा नगर पंचायत के लिए की।युकां कार्यकर्ता मंत्री चौबे को बाईक रैली के माध्यम से गंडई मार्ग तक ले कर आए जिस के बाद महिलाओं ने मंच तक फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। मंत्री चौबे ने कहा कि धमधा नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। राज्य सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। यह किसानों की सरकार है। 
 


अन्य पोस्ट