दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 मार्च। जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की दिल्ली से वापसी के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर के नेतृत्व में जल परिसर स्थित उनके आवास में जाकर पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर उनसे आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सरोज पाण्डेय ने उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कि सभी मिलजुल कर पार्टी की आगामी होने वाले चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का कार्य में अभी से लग जाए, ताकि प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ सके।
उल्लेखनीय है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद जिला भाजपा कि बहुप्रतीक्षित पदाधिकारी कार्यकारिणी एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों का गठन हुआ है और इससे उत्साहित नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय से निकलकर बाजेगाजे के साथ जल परिसर स्थित सरोज पांडेय ने निवास पहुंचे जहां आतिशबाजियों के बीच उन्हें फूलमाला व बुके भेंटकर अपनी नियुक्ति के लिए मुंह मीठा कराकर आभार व्यक्त किया। सौजन्य भेंट करने वालों में जिला उपाध्यक्ष जय सिंह राजपूत, संतोष सोनी, बसंत चंद्राकर, कल्पना जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, जितेंद्र साहू, डॉ. मनीषा डहरे, बोधन यादव, मनोज मिश्रा, राजा महोबिया, उपासना चंद्राकर, रविशंकर ढीमर, अल्का बाघमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।