दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 13 मार्च। कल महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वावधान में भारत की आजादी का अमृत महोत्सव को मनाने के लिए भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में 75 किलोमीटर की दांडी यात्रा मार्च को हरी झंडी दिखाकर अमृत महोत्सव की शुरुआत का आगाज किया गया।
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच छत्तीसगढ़ इकाई के संयोजक मनोज ठाकरे ने देते हुए बताया कि भारत सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय व युवा खेल मामले के मंत्रालय द्वारा पूरे भारत में 75 सप्ताह तक देश के विभिन्न स्तरों पर विविध आयोजन के माध्यम से वर्तमान युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी देने के मकसद से आयोजन की शुरुआत की जा रही है। जिसमें संगीत नृत्य प्रवचन निबंध झांकी रैली ड्राइंग भाषण प्रस्तावना प्रश्न के आलावा फिल्म वेबसाइट गायन आत्मनिर्भर चरखा आत्मनिर्भर इनक्यूबेटर शामिल हैं।
महोत्सव द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आजादी की 50वीं वर्षगांठ के मायने के लिए विविध आयोजन किए जाएंगे। गांधी जी ने 12 मार्च को 1930 में साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ जोडक़र जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए 75 किलोमीटर की पदयात्रा को कल सुबह प्रधानमंत्री जी ने झंडी दिखाई।
यात्रा साबरमती से नए ग्राम आनंद कनकपुर करेली अंकलेश्वर गौतम सूरत वह नवसारी जिले के दांडी समुद्र किनारे 5 अप्रैल को समाप्त होगी। जहां महात्मा गांधी जी ने नमक सत्याग्रह किया था। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा भारत के आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहे आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आज अनेक सामाजिक संगठनों को जोडक़र 75 सप्ताह तक चलने वाले आयोजन में प्रति सप्ताह एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इसी कार्यक्रम में जयंती स्टेडियम के समक्ष भिलाई में बरगद का एक पौधा कल शाम 5 बजे रोपित किया गया।
इस जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान में छत्तीसगढ़ इकाई व इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन छत्तीसगढ़ इकाई व पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था कवच सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था विवेकानंद युवा समिति एवं आस्था बहू जोशी सामाजिक संस्था के साथ-साथ फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट भिलाई नगर व हिंदू रक्षा मंच के सदस्यों ने इस अवसर पर एकजुट होकर आजादी का अमृत महोत्सव बरगद का पौधा लगाकर शुरुआत की और राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अर्जुनवाड़ के मार्गदर्शन में आगे हर सप्ताह पीपल बरगद व नीम के पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर आयोजक मनोज ठाकरे, बालूराम वर्मा, नरेंद्र राठौड़, दीपेश वर्मा, रवि सोनी, किशोर कन्नौजे, शशिकांत दुबे, प्रियंका साहू, जीएस गजपाल, जीपी तिवारी, डीपी चौधरी, कैलाश जोशी, सियाराम कश्यप, ओपी श्रीवास, एसके सैड, डीपी चौधरी, कैलाश जोशी, दीपक मिश्रा, महेंद्र पाल, गुरु प्रसाद तिवारी, नरेंद्र यादव, अनिल मिश्रा के आलावा पर्यावरण मित्र मंडल के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।