दुर्ग

आग से झुलसे 4 बच्चे, रायपुर रेफर
12-Mar-2021 5:34 PM
आग से झुलसे 4 बच्चे, रायपुर रेफर

दुर्ग, 12 मार्च। पैरावट में लगी आग से झुलसकर इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती किए गए तीन बच्चों को गुरुवार की सुबह परिजनों की इच्छा पर मेकाहारा रायपुर रिफर कर दिया गया है। 

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. पी. बालकिशोर ने बताया कि बुधवार को ही 13 वर्षीय फनेश्वर ठाकुर की स्थिति को देखते हुए मेकाहारा रायपुर रिफर कर दिया गया था। गुरुवार की सुबह एक बच्चे के चेहरे पर अधिक सूजन आने के कारण उसे मेकाहारा भेजने की तैयारी की जा रही थी, इस पर बच्चों के परिजनों ने कहा कि सभी को मेकाहारा भेज दिया जाए ताकि सभी बच्चों का इलाज एक ही जगह हो सके। इस पर गुरुवार की सुबह तीनों बच्चों को मेकाहारा भेज दिया गया है। 

उल्लेखनीय है कि पाटन ब्लाक के ग्राम चुनकट्टा में पैरावट के नीचे बैठकर चार बच्चे मोबाइल में फ्री फायर गेम खेल रहे थे। पैरावट में अचानक आग लगने से झुलसे चारों बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया था। 
यहां फनेश्वर ठाकुर (13) की स्थिति खराब देख उसे बुधवार की रात को ही रायपुर रिफर कर दिया गया था। बर्न यूनिट में भर्ती जागृत सोनवानी (12), आदित्य जोशी (13), भावेश यादव (13) को भी रायपुर रिफर कर दिया गया है।
 


अन्य पोस्ट