दुर्ग

बठेना में 5 लोगों की मौत पर अजा आयोग ने लिया संज्ञान
11-Mar-2021 4:47 PM
 बठेना में 5 लोगों की मौत पर अजा आयोग ने लिया संज्ञान

दुर्ग, 11 मार्च। जिले के पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत बठेना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत के मामले में जहां एक ओर राजनीतिक दल और नेता लगातार घटनास्थल का दौरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विधानसभा में भी यह मामला काफी जोरशोर से उठा है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित दर्जन भर नेता बठेना पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अब अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान में लिया है। 

मामले को संज्ञान में लेते हुए आयोग की अध्यक्ष रामजी भारती, सदस्य पदमा मनहर, सचिव बी.एल. बंजारे ने बठेना पहुंचकर परिवारजनों से भेंट कर घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आयोग ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस दौरान आदिवासी विकास विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट