दुर्ग

17 किसानों का बयान, धान खरीदने के बाद बेटे ने नहीं दिए 6 लाख 40 हजार
11-Mar-2021 1:23 PM
17 किसानों का बयान, धान खरीदने के बाद बेटे ने नहीं दिए 6 लाख 40 हजार

पाटन के बठेना में मिली थी परिवार के 5 की लाश, तफ्तीश जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 मार्च।
पाटन स्थित ग्राम बठेना में एक ही परिवार के 5 की मौत मामले में दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मृतक किसान परिवार का मुखिया राम बृज गायकवाड़ के मित्रों, परिजनों और ग्रामीणों का बयान लिया गया है, जिसमें 50 लोगों से पूछताछ की गयी। इस दौरान 17 किसानों ने भी बयान दिए हैं कि परिवार के मुखिया के बेटे संजू गायकवाड़ ने उनके धान को खरीदा था, लेकिन उसका रकम देने के लिए घूमाता रहा। उक्त किसानों का 6 लाख 40 हजार रुपये संजू से इन लोगों को लेना था। इसके आलावा परिजनों का बयान है कि रामबृज अपने बेटे के आर्थिक लेन-देन से काफी परेशान था। मृतक ने अपने परिजन, मित्रों को संजू के बारे में बताया भी था। परेशान होकर मृतक ने सभी के सामने कहा था कि सब को एक दिन दुनिया से लेकर चले जाउंगा।
 
राजस्व प्रशासनिक कार्यालय से भी मृतक के ऋ ण के बारे में जानकारी ली गई है, जिन्होंने मृतक परिवार पर किसी भी प्रकार का शासकीय ऋण नहीं होना बताया है। मृतक परिवार के पास वर्तमान में 0.14 हेक्टेयर जमीन है। अन्य जमीन को पूर्व में बेच देने की बात सामने आई है।


अन्य पोस्ट