दुर्ग
कार से गांजा जब्त, 1 बंदी
09-Mar-2021 4:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 मार्च। पुलिसने आरोपी के पास से 3 किलो गांजा व कार को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक पद्मनाभपुर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने आरोपी इमरान खान उर्फ अनवर (34) निवासी ग्राम पोड़ी, जिला कबीरधाम, हाल मुकाम, बमलेश्वरी कालोनी बोरसी को पकड़ा। जांच में पुलिस को आरोपी की कार क्रमांक सीजी 07 जेडडी 5781 में ड्रायवर सीट के नीचे तथा पीछे के सीट के बीच में चेम्बर बनाकर रखा गया गांजा मिला। आरोपी के पास से लगभग 25 हजार रुपए कीमत का तीन किलो गांजा व परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे