दुर्ग
नाबालिग से रेप, अपराध दर्ज
09-Mar-2021 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 मार्च। बहला फुसला कर नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी के खिलाफ मोहन नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी की मुलाकात कुछ माह पूर्व कादम्बरी नगर निवासी दुर्गेश निषाद (24 वर्ष) के साथ हुई थी। आरोपी ने 26 जनवरी को मड़ई दिखाने के नाम पर घर लेकर गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद से आरोपी पीडि़ता को घूमने फिरने की बात कहकर बाहर ले जाता था और उसके साथ रेप करता था। छ: मार्च को पीडि़ता ने इस घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे