दुर्ग

आर्मी भर्ती रैली में 3 हजार अभ्यर्थी
09-Mar-2021 4:51 PM
आर्मी भर्ती रैली में 3 हजार अभ्यर्थी

दुर्ग, 9 मार्च। जिले में चल रही आर्मी भर्ती रैली में सोमवार को लगभग 3100 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्री-हाइट के लिए लगभग 2750 लोगों ने क्वालीफाई किया। साथ ही लगभग 250 अभ्यर्थियों ने दौड़ में क्वालीफाई किया। इसी तरह 7 मार्च रविवार को लगभग 2500 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्री-हाइट के लिए लगभग 2300 लोगों ने क्वालीफाई किया। साथ ही लगभग 325 अभ्यर्थियों ने दौड़ में क्वालीफार्ई किया। 

आर्मी भर्ती रैली में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभागियों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिन्हांकित स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के अतिरिक्त खाने पीने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है। कंट्रोल रूम से प्राप्त किसी भी तरह के फीडबैक पर तुरंत कार्रवाई हो रही है। 

उप संचालक जनशक्ति नियोजन राजकुमार कुर्रे ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर व्यवस्था की मानिटरिंग लगातार की जा रही है, जहां भी किसी तरह की कमी की सूचना आती है। उस पर तुरंत ठीक करने की कार्रवाई की जाती है। अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई भी नियमित रूप से मानिटरिंग कर रहे हैं। हर दिन लगभग चार हजार प्रतिभागी भर्ती रैली में हिस्सा लेने आ रहे हैं। भर्ती रैली में डिप्टी जनरल ब्रिगेडियर अजय सूद और कर्नल एस. रमेश सेना मेडल संचालक सेना भर्ती कार्यालय रायपुर भी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट